Sayari Tube is the online source of poetry, written on subject like love, sad, emotions, society etc. by various writers.
Saturday, 30 April 2016
Friday, 29 April 2016
Wednesday, 27 April 2016
Tuesday, 26 April 2016
Monday, 25 April 2016
मोहब्बत का असर देख लेने दो
इक बार मुझे भर के नज़र देख लेने दो
अपनी मोहब्बत का असर देख लेने दो
हर तस्वीर में मेरी तेरे ही रंग हों
उन तस्वीरों को जी भर देख लेने दो
मिट जाते हैं डूबकर इश्क़ के तूफ़ां में
उस शब की बस मुझको सहर देख लेने दो
तेरी खुश्बू से महके ये आलम सारा
उन गलियों से मुझे ग़ुजरकर देख लेने दो
होके बेखुद दुनियाँ से जम जायें मुझ पर
वो मस्ती में डूबी नज़र देख लेने दो
बरस रहें हैं बरसों दिल में कुछ अरमां
भीगा मौसम दिल में उतरकर देख लेने दो
शाखें लहरा के महके वज़ूद पर 'सरु' के
झुका हुआ उलफत का शज़र देख लेने दो
Subscribe to:
Posts (Atom)




